अव्यवस्था

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा डेस्क: जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं.जहां बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव की रहने वाली ज्योत्सना देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर निर्धारित समय पर चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा.परिजनों एवं जेएलकेएम जिलाध्यक्ष मंतोष महतो के अनुसार, डॉ. आर. जेबा की ड्यूटी सुबह नौ बजे से निर्धारित थी, लेकिन करीब 11 बजे तक उनके अस्पताल नहीं पहुंचने का आरोप लगाया गया. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाना था. बताया गया कि चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के लिए संबंधित चिकित्सक की मौजूदगी जरूरी थी, जिसके कारण मरीज के परिजनों को इंतजार करना पड़ा.इस घटना के बाद सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में वैकल्पिक चिकित्सकीय व्यवस्था हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि किसी डॉक्टर की अनुपस्थिति से इलाज प्रभावित न हो.हालांकि, अस्पताल प्रबंधक विनित कुमार ने चिकित्सक के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के आरोप से अलग जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डॉ. आर. जेबा अस्पताल पहुंची थीं और लगभग 15 मिनट की देरी हुई थी. उनके अनुसार, अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने घायल मरीज का इलाज किया.मामले में डॉ. आर. जेबा का पक्ष जानने के लिए दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.वहीं, सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही. उन्होंने कहा कि चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी अवधि में समय पर उपस्थित क्यों नहीं थीं, इसकी जानकारी ली जाएगी. जांच में यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.अब जांच के नतीजे से यह स्पष्ट होगा कि चिकित्सक की अनुपस्थिति कितनी देर रही और मरीज को इलाज अथवा रेफर प्रक्रिया के लिए वास्तव में कितना इंतजार करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था