राजद के 30वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने काटा 30 पाउंड का केक

राजद के 30वें स्थापना दिवस

राजद के 30वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने काटा 30 पाउंड का केक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस होटल राज प्रभा सभागार में जिला युवा राजद अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मनाया गया.

राजद के 30वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने काटा 30 पाउंड का केक

मधु सुदन सिंह/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस होटल राज प्रभा सभागार में जिला युवा राजद अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने 30 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और संजय प्रसाद यादव के समर्थन में नारे लगाए.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा है. उन्होंने कोल्हान में संगठन को मजबूत कर पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम की प्रमुख विधानसभा सीटों पर पार्टी को चुनाव लड़ने योग्य बनाने का आह्वान किया.

उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की. साथ ही कहा कि झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के माध्यम से मजदूरों और युवाओं के हित में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों के साथ अन्याय होने पर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा. कार्यक्रम को देव प्रकाश, अश्वनी कुमार सिंह यादव और प्रभास कुमार झा ने भी संबोधित किया. वहीं भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया.
 
संबंधित सामग्री

जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत, खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

झारखंड

जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत, खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

झाड़-फूंक के अंधविश्वास में गई युवक की जान: डॉक्टर 

हिमांशु हत्याकांड: पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान से किया गिरफ्तार, मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड: पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान से किया गिरफ्तार, मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

दारूदा में जर्जर सड़क की पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने कराया मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत

झारखंड

दारूदा में जर्जर सड़क की पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने कराया मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत

कुकड़ू प्रखंड के दारूदा गांव स्थित मिलन चौक-आदरडीह मुख्य सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई.

गारु पर्यटक स्थल सुगा बांध पर डूबने से युवक की मौत, एक अन्य को सुरक्षित

झारखंड

गारु पर्यटक स्थल सुगा बांध पर डूबने से युवक की मौत, एक अन्य को सुरक्षित

जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत सुगाबाध पर्यटक स्थल पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गढ़वा जिले के एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई.

राजगंज में बोलेरो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची घायल, स्थानीय नर्सिंग होम प्राथमिक उपचार हुआ

झारखंड

राजगंज में बोलेरो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची घायल, स्थानीय नर्सिंग होम प्राथमिक उपचार हुआ

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में रविवार शाम करीब 4:00 बजे एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई.