प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्थापन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. “सर्वदलीय छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति” के बैनर तले स्टेशन मास्टर को रेलवे महाप्रबंधक के नाम मांगपत्र सौंपा गया.
ग्रामीणों ने कहा कि दोनों स्टेशन सैकड़ों गांवों के आवागमन का मुख्य आधार हैं, इनके हटने से हजारों लोग प्रभावित होंगे. बिना जनसहमति विस्थापन का फैसला जनविरोधी बताया गया.
समिति ने 13 मई को छिपादोहर स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की है. साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है.मौके पर बेरोनिका कुजूर, भीमानंद गिरि, उमेश चंद्रवंशी, विजय कुमार प्रसाद, देवनाथ सिंह, संजय सिन्हा, मुना गुप्ता, प्रेम प्रसाद, कैलाश साव, चंदन चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक