बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू 

08 नवंबर से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा प्रभावी

By : Ark Sahuliyar
बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बेड़ो अंचल अंतर्गत मौजा-बेड़ो में महादानी मैदान की 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गयी है. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न प्रकार है:- 

1- उपरोक्त जमीन पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).
2- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर उपरोक्त जमीन पर या इसके आसपास निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).
3- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर उपरोक्त जमीन पर या इसके आसपास निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर).
4- किसी प्रकार धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना.
5- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर).

यह निषेधाज्ञा 08 नवंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Breaking: बुंडू में युवक ने रिम्स COT के चौथे तल्ले से लगाई छलांग, हालत गंभीर

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई