बिना किसी भेदभाव के सभी की उन्नति मेरी पहली प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

चान्हो में दो विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुईं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री

By : News11 Bharat
बिना किसी भेदभाव के सभी की उन्नति मेरी पहली प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज11  भारत

चान्हो/डेस्क: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की उन्नति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में तेज़ और सकारात्मक बदलाव लाए बिना झारखंड का समग्र विकास संभव नहीं है, और इस दिशा में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

आज चान्हो प्रखंड क्षेत्र में आयोजित विभिन्न शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होते हुए मंत्री ने कहा कि विकास केवल सरकारी योजनाओं से ही नहीं, बल्कि आम ग्रामीणों की जागरूकता और सहभागिता से भी संभव है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की समृद्धि के लिए सजग होकर विकास कार्यों में सहभागी बनें.

इसी क्रम में श्रीमती तिर्की ने चान्हो प्रखंड के ग्राम हुरहुरी ऊपर टोली स्थित बड़ी मस्जिद के सामने मकतब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बलथरवा में ग्रोटो निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आसपास के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया गया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है.

श्रीमती तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके.

इन कार्यक्रमों में प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद इस्तियाक, अब्दुल्ला अंसारी, मोरहा उरांव,सुजीत शाही, इरशाद खान,अनिल उरांव, सुनील तिर्की, अजय तिर्की, सुशीला तिर्की, अलीहसन, इस्माइल अंसारी के अलावा कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू के उमेडंडा गांव में चोरों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर से की नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार