उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण व आवास की गणना को लेकर प्रेसवार्ता

1 मई से 15 मई तक चलने वाले 'स्व-गणना' से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई

By : News11 Bharat
उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण व आवास की गणना को लेकर प्रेसवार्ता

शुभेंदु गुप्त/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.04.2026 को सूचना भवन सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया गया है. आगे उन्होंने कहा कि पहला चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक होगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न किया जायेगा.

इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय) और संपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि यह केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए है. आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के निर्माण और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण का आधार है. मैं जिले के समस्त नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे 'स्व-गणना' पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें और प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर इस पहल को सफल बनाएँ. आगे उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के लिए 04 चार्ज पदाधिकारी 11, जनगणना अपर चार्ज पदाधिकारी 11, एचएलबी 3577,  प्रगणक 2312 तथा पर्यवेक्षक 383 नियुक्त किये गये हैं. उपायुक्त ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. इस बार नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना की व्यवस्था भी की गयी है, जो मकान सूचीकरण से 15 दिन पूर्व यानी एक मई से 15 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी. साथ ही नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक विशेष आइडी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जायेगा. आगे जिले में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी श्री चौरसिया ने एवं नगर आयुक्त ने विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया गया.

स्व-गणना (Self-Enumeration): नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

  • उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखंड में 01 मई से 15 मई 2026 तक 'स्व-गणना' की विशेष अवधि निर्धारित की गई है.
  • प्रक्रिया: नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं.
  • लाभ: इससे नागरिकों को प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना होगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार सटीक जानकारी दर्ज कर सकेंगे.

SE ID और प्रगणकों का घर-घर दौरा (16 मई से)

  • स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम द्वारा एक SE ID (Self-Enumeration ID) जेनरेट की जाएगी, जो नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी.
  • सत्यापन: 16 मई 2026 से प्रगणक (Enumerators) मोबाइल ऐप के साथ घर-घर जाएंगे.
  • अनिवार्यता: जिन परिवारों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें प्रगणक के आने पर केवल अपनी SE ID साझा करनी होगी. प्रगणक उस आईडी को अपने ऐप में दर्ज कर डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे.

इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: संत क्लेरेट स्कूल का शानदार परिणाम, आईसीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, चिराग वर्मा अव्वल

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया