JMM की बैठक

JMM की बैठक में BDO एवं CDPO की मौजूदगी... बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त करने की मांग 

मुख्य सचिव संज्ञान लें और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं और दोषी पाए जाने पर उक्त अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करें: बाबूलाल मरांडी

By : Ark Sahuliyar
JMM की बैठक में BDO एवं CDPO की मौजूदगी... बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त करने की मांग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्वाचन क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह अंचलाधिकारी एवं CDPO अंशु कुमार पांडेय की मौजूदगी का मामला संज्ञान में आया है. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम में सरकारी पदाधिकारी का शामिल होना गंभीर विषय है. ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री का विधायक प्रतिनिधि पत्थर चोर पंकज मिश्रा साहिबगंज जिले में डीसी एसपी से लेकर BDO/CO तक को अपने इशारे पर हांकता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि सेवा नियमावली का उल्लंघन कर खुलेआम राजनीतिक कार्यकर्ता की व्यवहार करे. और यदि राजनीति का इतना ही शौक है तो नौकरी से इस्तीफा देकर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर राजनीति करें. सत्ता की चाटुकारिता करने वाले ऐसे अधिकारी जनता का भला नहीं कर सकते.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्य सचिव संज्ञान लें और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं और दोषी पाए जाने पर उक्त अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करें.

यह भी पढ़ें- 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म... BJP ने की आंदोलन की घोषणा, सभी 24 जिलों में होगा एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.