सोनाहातू में रबी फसल की तैयारियों को मिली गति, किसानों को बांटे गए उन्नत चना बीज

सोनाहातू में रबी फसल की तैयारियों को मिली गति, किसानों को बांटे गए उन्नत चना बीज

सोनाहातू में रबी फसल की तैयारियों को मिली गति किसानों को बांटे गए उन्नत चना बीज

न्यूज11  भारत

सोनाहातू/डेस्क: सोनाहातू प्रखंड के किसान रबी मौसम की खेती के लिए पूरी तैयारी में जुट गए हैं. गेहूं, मसूर, मकई, चना, सरसों सहित विभिन्न रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए खेतों में जुताई व बुआई का काम युद्धस्तर पर जारी है. किसानों में इस बार उत्पादन बढ़ाने और आय में सुधार करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार को सोनाहातू प्रखंड के कृषि कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों किसानों को उन्नत चना बीज वितरित किए गए. इस अवसर पर कृषि तकनीकी सूचना केंद्र के बीटीएम दीनानाथ भगत ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा रबी मौसम में उन्नत चना उत्पादन तकनीक अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उन्होंने किसानों को बीज उपयोग, बीज उपचार, फसल चयन, वैज्ञानिक तरीके से भूमि तैयार करने और खेती करने के सही तरीकों पर विशेष रूप से जागरूक किया. उनके अनुसार, इन आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता दोनों में सुधार कर सकते हैं, जिससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी. किसानों ने बताया कि इस बार मौसम भी अनुकूल है और वे बेहतर बीज और आधुनिक खेती के तरीकों से रिकॉर्ड पैदावार का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं. कृषि कार्यालय के अधिकारी नियमित रूप से फसल के बारे में सलाह और सहायता प्रदान कर किसानों की मदद कर रहे हैं.सोनाहातू में बीज वितरण और जागरूकता अभियान से किसानों की उम्मीदें नई उड़ान भर रही हैं, जिससे क्षेत्र के कृषि विकास को मजबूती मिलेगी और किसानों का आर्थिक कल्याण सुनिश्चित होगा.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: सघन आबादी वाले क्षेत्र में दीवार लेखन कर चल रहीं देशी–विदेशी शराब दुकानें!

संबंधित सामग्री

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

झारखंड

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

ठंड में कांपे मासूम बच्चे: पुलिस व पत्रकार बने फरिश्ता

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

सदन में भ्रामक जानकारी न दें: डॉ. इरफ़ान अंसारी का प्रदीप यादव को दो-टूक संदेश

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन