प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने की.बैठक में एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.इस अवसर पर पहाड़ी शिव मंदिर के पुरोहित गिरधारी मिश्रा सहित रंजीत राजू, निरंजन प्रसाद, मनोज, शेख फिरोज काजमी, अनवर ऋषि और अन्य कई श्रद्धालु मौजूद रहे.
बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.बताया गया कि शिव बारात में शामिल बारातियों का थाना स्थित मंदिर परिसर में पुरजोर स्वागत किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया जा सके.
यह भी पढ़ें: खलारी: झारखंड में पत्रकारों को नहीं मिल रही सुविधाएं, अधिकार के लिए होगा संघर्ष - शाहनवाज हसन