चंदनकियारी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

By : News11 Bharat
चंदनकियारी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में चंदनकियारी प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से की गई.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा शिक्षकों और नियुक्त कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण में जनसंख्या, लिंगानुपात, आयु वर्ग, धर्म, आर्थिक गतिविधियां, आवास, प्रवसन तथा परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश के नीति निर्धारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तैयार करती है.

बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और दिए गए दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

गौरतलब है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की शुरुआत 15 मई 2026 से प्रस्तावित है. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, प्रखंड के विभिन्न कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.    

यह भी पढ़ें: बरवाडीह प्रखंड छेचानी टोला में सिर्फ 15 बच्चों पर चल रहा सरकारी स्कूल, किस पर खर्च हो रहे लाखों रुपये, उठा सवाल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार