न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत भवन नंदपुर में सोमवार को जनगणना 2027 की तैयारियां को लेकर तीन दिवसीय शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया.भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 15 मई 2026 से प्रस्तावित है.तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ शक्ति कुंज ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मास्टर ट्रेनर गौरी शंकर महतो,विक्रम आदित्य ने शिक्षकों को जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. इसमें जनसंख्या, लिंगानुपात,आयु, धर्म, आर्थिक गतिविधियां,आवास,प्रवसन,तथा परिसीमन जैसे अहम पहलुओ की महता समझाई गई.
उन्होंने बताया की जनगणना के आंकड़े देश के नीति निर्धारण और योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं. इसी आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य ,आवास, समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तैयार करती है. वहीं बीडीओ शक्ति कुंज ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया की वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और दिए गए निर्देशों का भली भांति अध्ययन करें. मौके शिक्षक सुनीता कंठ, संध्या सुरीन, राजेन्द्र नेवार,तिलकु तांती,तेजराज महतो,कंचन शुक्ला समेत काफी संख्या में प्रगणक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कोलेबिरा के लचरागढ़ में वृद्धा पेंशन निकालने आए वृद्ध की मौत, तेज धूप व बैंक की अव्यवस्था पर उठे सवाल