देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर, 14 अक्टूबर को आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर, 14 अक्टूबर को आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

सांसद जोबा माझी ने लिया तैयारियों का जायजा

देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर 14 अक्टूबर को आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

रोहन निषाद न्यूज 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के अगुवा शहीद देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर है. हाट मैदान में स्टेज के अलावा विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में देवेंद्र माझी के अनुवायी और झामुमो समर्थकों के जुटने का अनुमान है. सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट मंत्री और कोल्हान के विधायक भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सांसद जोबा माझी पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है.

रविवार को सांसद ने मनोहरपुर के हाजरा प्रांगण एवं गोइलकेरा हाट मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस दौरान सांसद ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. साथ ही गोइलकेरा में सांसद ने थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. समर्थकों ने बताया कि सोमवार शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारी पूरी कर की जाएगी. मालूम हो कि 1980 में चक्रधरपुर और 1985 में मनोहरपुर से विधायक चुने गए जल, जंगल,  जमीन आंदोलन और आदिवासियों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले देवेंद्र माझी की 14 अक्टूबर 1994 को असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें:  धान की अच्छी फसल के बावजूद किसानों पर बढ़ा खर्च, सरकार से 3200 रुपए प्रति क्विंटल दर पर खरीद की मांग

संबंधित सामग्री

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन