एक महीने से बिजली गुल, पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण, जर्जर तारों से हादसे का डर

बिजली गुल

एक महीने से बिजली गुल, पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण, जर्जर तारों से हादसे का डर

पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुदंड में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

एक महीने से बिजली गुल पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण जर्जर तारों से हादसे का डर

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुदंड में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासी विकास कुमार भारती ने पलामू के उपायुक्त महोदय को एक आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. शिकायत में कहा गया है कि एक महीने से बिजली बाधित होने के कारण गांव में खेतों की सिंचाई का काम पूरी तरह रुक गया है, जिससे किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है. इसके साथ ही ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

​गांव की समस्या सिर्फ बिजली कटौती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वहां लगे बिजली के पोल और तार बेहद पुराने और जर्जर हो चुके हैं. ये जर्जर तार बार-बार टूटकर नीचे गिरते रहते हैं, जिससे हर समय ग्रामीणों और उनके मवेशियों की जान माल का खतरा बना रहता है. विकास कुमार भारती ने समस्त ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त से विनम्र अनुरोध किया है कि बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए नए पोल गाड़े जाएं और पुराने जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए. इस मांग का समर्थन करते हुए गांव के अनेक लोगों ने आवेदन पर अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान दिए हैं, जिनमें यशवंत, राजा कुमार रवि, मणिकांत रंजन, नितीश कुमार रवि और वेदव्यानंद प्रभाकर शामिल हैं. ग्रामीण अब प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद