न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के बीच मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
घटना के बाद से ADG मनोज कौशिक कर रहे थे लगातार मॉनिटरिंग
हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही पूरे मामले की निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक स्वयं कर रहे थे. उनके नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार छापेमारी और कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ADG मनोज कौशिक समय-समय पर जांच की समीक्षा कर रहे थे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे, जिससे फरार आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने पूरे मामले में तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इसी क्रम में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने अंततः जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
यह भी पढ़ें- अंधेरे से मुक्ति: अदाणी फाउंडेशन की 'सोलर हाई मास्ट लाइट' से जगमगाए गांव