जिला स्कूल पलामू में छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर फूटा, तीन टांके आए प्रधा...

छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट

जिला स्कूल पलामू में छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर फूटा, तीन टांके आए प्रधानाचार्य से निष्पक्ष जांच की मांग

पलामू जिले के शहर के प्रतिष्ठित जिला स्कूल  में छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है.

जिला स्कूल पलामू में छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट सिर फूटा तीन टांके आए प्रधानाचार्य से निष्पक्ष जांच की मांग

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के शहर के प्रतिष्ठित जिला स्कूल  में छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है. इस हिंसक झड़प में बारहवीं कक्षा के एक छात्र का सिर फट गया है, जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर पीड़ित छात्र ने स्कूल के प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

​मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्कूल पलामू के कक्षा 12वीं 'डी' (कॉमर्स) के छात्र प्रिंस कुमार गोयल (रोल नंबर 21) के साथ कुछ लड़कों ने मिलकर अचानक मारपीट शुरू कर दी. इस अप्रत्याशित हमले में प्रिंस कुमार गोयल को गंभीर शारीरिक और मानसिक चोटें आई हैं. हमला इस कदर खौफनाक था कि पीड़ित छात्र का सिर बुरी तरह फट गया, जिस पर डॉक्टरों को तीन टांके लगाने पड़े. छात्र ने अपने आवेदन में बताया है कि इस हिंसक वारदात को अंजाम देने वालों में युवराज सिंह और प्रशांत नाम के छात्र मुख्य रूप से शामिल थे. इसके साथ ही कुछ अन्य लड़के भी वहां मौजूद थे, जिनमें से एक लड़का इसी स्कूल का था जबकि बाकी के लड़के बाहर के बुलाए गए थे.

​इस घटना के बाद से स्कूल के अन्य छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल है. पीड़ित छात्र ने प्रधानाचार्य से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी छात्रों के विरुद्ध विद्यालय के नियमों के तहत सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का विनम्र अनुरोध किया है. छात्र का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी से स्कूल का शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. इसलिए भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है. फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुट गया है.
 

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.