न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो जिले में डीएमएफटी में हुए 500 करोड़ से अधिक के घोटाले को लेकर सभी राजनीतिक दल इसकी जांच करने की मांग कर रहे हैं. भाजपा ने जहां इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की है. वहीं कांग्रेस ने राज्य सरकार के द्वारा जांच कराए जाने की बात कही है.
वही इस मामले को लेकर डुमरी के विधायक जयराम महतो ने भी जांच की मांग की है. जयराम महतो ने कहा कि डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) का मामला मेरे संज्ञान में है. यह काफी चिंताजनक विषय है कि जिस सक्षम अधिकारी के जिम्मे यह जिम्मेदारी होती है, अगर वह इस तरह के घोटाले में शामिल होंगे तो यह काफी दुखद विषय है. विधायक जयराम महतो ने इस मामले की जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
यह भी पढ़े: रांची: इरबा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर जुटी