गढ़वा के विभिन्न थानों में थाना प्रभारी व अंचलधिकारी की उपस्थित में थाना दिवस का आयोजन, जमीन संबंधी सबसे ज्यादा मामले आए

By : News11 Bharat
गढ़वा के विभिन्न थानों में थाना प्रभारी व अंचलधिकारी की उपस्थित में थाना दिवस का आयोजन, जमीन संबंधी सबसे ज्यादा मामले आए

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के मेराल थाना, चिनिया थाना, हरिहरपुर ओपी, मझिआंव थाना, केतार थाना, रमकंडा थाना एवं खरौंधी थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र के लोगों की भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे हेतु थाना परिसर में  थाना प्रभारी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आये लोगों की भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से सुना गया एवं उसके त्वरित निराकरण हेतु दोनों पक्षों के समक्ष सभी संभावित उपाय किए गये साथ ही कुछ मामलों के निपटारे हेतु अंचल दिवस की तिथि निर्धारित की गई तथा कुछ जटिल मामले के निपटारे हेतु सक्षम न्यायालय जाने हेतु निर्देशित किया गया.

इस दौरान कुल 20 मामले आये, जिसमें से 12 मामलों का निराकरण कार्यक्रम स्थल पर ही किया गया.गैरतलब है की थाना दिवस के पूर्व में आयोजित थाना दिवस में भी जमीन सम्बंधित मामले ही अधिक आते रहें हैं और आज भी आयोजित थाना दिवस में जमीन के मामले आई इससे साफ पता चलता है की जमीन से जुडी मामले लगातार पदाधिकारियों के समक्ष आते रहतें हैं, यह एक बड़ी चुनौती है जिला प्रशासन के लिए की किस तरह आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो पाती है.

यह भी पढ़ें: टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर कांग्रेस नेता बाबर खान ने उठाई आवाज, उपायुक्त से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार