प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क:भरनो थाना परिसर में जमीन संबंधी विवादों के निपटारा हेतु सीओ अविनाश कुजूर एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया.थाना दिवस में जमीन विवाद के कुल 3 मामले आए जिसमें 1 मामले में दोनों पक्षों को संतुष्ट कर मामला का निपटारा कर दिया गया.जबकि 2 मामले में दोनों पक्षों को उचित माध्यम की जानकारी देते हुए सक्षम न्यायालय में भेज दिया गया .वहीं एक मामले में जमीन मापी का अगली तिथि तय कर दिया.इस दौरान जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई,जिसे पदाधिकारियों ने शांत कराया .मौके पर सीआई शाहिद अनवर,कर्मचारी बलराम भगत,एसआई मंटू चौधरी,राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस जवान और फरियादी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला मुख्यालय के रंका मोड़ पर फेस स्किल सेंटर में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन