पलामू में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध व्यापार से जुड़े दम्पती ने वारदात को दिया था अंजाम

By : News11 Bharat
पलामू में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध व्यापार से जुड़े दम्पती ने वारदात को दिया था अंजाम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू मे डाल्टनगंज शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले पति और पत्नी निकले हैं जिसमें पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

​अवैध धंधे और पैसों के विवाद में हुई हत्या

​पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम और उसकी पत्नी चंदा देवी महिलाओं के अवैध व्यापार में शामिल थे. 22 अप्रैल को वे एक महिला को अपने किराए के कमरे पर लाए थे जहाँ मोबाइल और पैसों के लेन-देन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पति-पत्नी ने मिलकर उस महिला की हत्या कर दी.

​शव को ठिकाने लगाने की रची साजिश

​हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कमरे में ही छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर भाग गए. दो दिन बाद 24 अप्रैल की रात को वे वापस आए और पहचान छिपाने की नियत से शव को भगवती अस्पताल के पीछे फेंक दिया. 25 अप्रैल को पुलिस ने शव बरामद किया और एसआईटी (SIT) बनाकर मामले की छानबीन शुरू की.

​मुख्य आरोपी अब भी फरार

​पुलिस ने रेडमा क्षेत्र में छापेमारी कर पत्नी चंदा देवी को पकड़ लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी पति उपेंद्र कुमार अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और विज्ञापन का सहारा ले रही है.

यह भी पढ़ें: भरकट्टा में दर्दनाक हादसा: घर लौटते वक्त टूटा कहर, पेड़ गिरने से बुझ गया एक घर का चिराग, 2 की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव