प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: बेड़ो पुलिस की सक्रियता से खोया बैग मालिक के पास पहुंचा.भरनो के चार दुकानदारों ने ईमानदारी दिखाते हुए सड़क पर मिले बैग को बेड़ों पुलिस को सौंपा था. इधर बेड़ों के थानेदार देव प्रताप प्रधान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैग मालिक का पता लगाया.आखिरकार पुलिस ने बैग मालिक का पता लगाकर उसे सूचना दी और थाना बुलाकर उसे उसका बैग वायस कर दिया.उक्त बैग गुमला,खड़ियापाड़ा निवासी सारिक आलम का है.वह बाईक पर गुमला से रांची जा रहा था.बारिश होने के कारण वह बैग को पीछे सीट में रखा था.फिर सड़क पर बैग गिर गया और उसे पता नहीं चला.जब वह रांची पहुंचा तब बैग गुम होने की जानकारी हुई.बेड़ों पुलिस ने फोन कर उसे थाना बुलाया .इधर सारिक आलम का सारा सामान और पैसा सही सलामत मिलने पर उसने भरनो के चारों दुकानदारों और बेड़ों पुलिस का आभार व्यक्त किया.वही बेड़ों थाना प्रभारी इन चारों युवा दुकानदारो को बेड़ों पुलिस की ओर से कल सम्मानित करने का निर्णय लिया है,क्योंकि इनके इस ईमानदारी के लिए आम लोगों को भी सीखने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के लुप्पी में मनरेगा योजना के फर्जीवाड़ा मामले में बेंगाबाद बीडीओ ने लिया संज्ञान, जांच का दिया आदेश