प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: बेड़ो थाना में सम्मान समारोह आयोजित कर रविवार को बेड़ों के पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय एवं थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने ईमानदारी से अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाने वाले भरनो के चार युवा दुकानदार सुजीत कुमार रवि,सरोज प्रजापति,आजाद खान और कृष्णा उरांव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.इसके अलावा बेड़ों के बैंक ऑफ इंडिया के शीशा के गेट में फंसी छोटी बच्ची की जान बचाने वाले कारपेंटर अरविंद मिस्त्री एवं एएसआई भानु प्रताप रजक को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.मौके पर इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने कहा कि भरनो के चारों युवकों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिले कीमती सामानों से भरा बैग थाना में जमा किया जो बैग मालिक तक सकुशल पहुंच सका,यह काफी प्रशंसा के पात्र हैं,उन्हें अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाया है.वहीं बैंक के गेट में फंसी बच्ची की जान कारपेंटर के अथक प्रयास से बचाया जा सका.ऐसे नागरिक सम्मान के असली हकदार है.समाज में ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है.इन्होंने समाज के लोगों को अच्छा संदेश दिया है.इनसे आम लोगों को भी सिख लेनी चाहिए.मौके पर सब इंस्पेक्टर अनिल टोप्पो सहित अन्य पुलिस कर्मी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: 1941 से दुर्गापूजा की जारी है परंपरा, इस बार भी बडकीटांड में भव्य आयोजन के लिए कमिटी का गठन