न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले की लेस्लीगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी हेदायतुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी की पहचान 32 वर्षीय हेदायतुल्लाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तरहसी का रहने वाला है और वर्तमान में सतबरवा क्षेत्र में निवास करता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वह पहले से विवाहित है और चार बच्चों का पिता है.
घटनाक्रम के अनुसार, पीड़िता द्वारा संबंध खत्म करने की कोशिशों के बावजूद आरोपी 11 मई की शाम उसके गांव काड़ादोहर पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों से बचाकर सुरक्षित थाने ले आई. पीड़िता के बयान पर 12 मई को मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने के लिए भेज दिया.
यह भी पढ़ें: सांसद संजय सेठ ने बाड़े गांव में सांस्कृतिक मंच का किया शिलान्यास, कबीर धाम में बने कमरों का लोकार्पण