जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमीन विवाद

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अहिल्यापुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में दर्ज मारपीट के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
अहिल्यापुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में दर्ज मारपीट के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के चामलिट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय कमलदेव मंडल है.

जानकारी के अनुसार पिछले माह चामलिट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में एक पक्ष के आवेदन पर अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 23/26 के तहत कमलदेव मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के डर से आरोपी देवघर जिले के करौ गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपकर रह रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने करौ बाजार में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. वहीं, मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

संबंधित सामग्री

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गावां प्रखंड के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सरो देवी पति स्व. जागो मुर्मू की गुरुवार को धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिहार

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया.

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

झारखंड

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

गावां प्रखंड स्थित पिहरा में गत गुरुवार को घायल युवक महेन्द्र सिंह पिता स्व छोटू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई.

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

झारखंड

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय से सटे महादानिया टोला में गुरुवार को आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी.

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

झारखंड

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

आस्था का ऐसा सैलाब... जिसे देखकर हर कोई 'जय जगन्नाथ' के जयघोष में डूब गया. गोमो की सड़कों पर आज वह भव्य और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला