झारखंड में पीएम आवास योजना ने पूरे किए 10 साल, 2.43 लाख घरों को मिली मंजूरी

By : Mansi Kumari
झारखंड में पीएम आवास योजना ने पूरे किए 10 साल, 2.43 लाख घरों को मिली मंजूरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने पिछले 10 सालों में अहम उपलब्धि हासिल की हैं. केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 तक झारखंड में कुल 2,43,343 घरों को स्वीकृति दी जा चुकी हैं.

कुल 12,379.83 करोड़ रुपए के निवेश के साथ राज्य के 54 शहरी क्षेत्रों में यह योजना लागू की गई. इनमें से 1,63,140 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है और लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है, जबकि 21,932 घर अभी निर्माणाधीन हैं. रांची नगर निगम में योजना का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखा, जहां 33,875 घर स्वीकृत हुए, जिनमें से 19,178 पूरा हो चुका हैं. इसके विपरीत गोमिया पंचायत में केवल एक घर स्वीकृत हुआ हैं.

गरीबों को सम्मानजनक आवास और महिला सशक्तिकरण का अवसर
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की शुरूआत जून 2015 में हुई थी और जून 2025 में इसने 10 साल पूरे कर लिए. केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार, योजना न केवल गरीब परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सफल रही, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया. योजना के तहत अधिकांश घर परिवार की महिला सदस्य के नाम या संयुक्त नाम पर बनाए गए हैं. योजना से लाभान्वित परिवारों ने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त किए हैं. इस तरह पीएम आवास योजना ने झारखंड के शहरी गरीबों के लिए घर का सपना साकार करने में एक नई इबारत लिखी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: छठ के खरना पर बरस सकते है बादल! झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया