भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/ डेस्क: गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित बझहर नाथ मंदिर परिसर में रविवार की सुबह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंदिर के संस्थापक शंकर कुटरियार, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, समाजसेवी श्याम पाठक सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से लगभग एक दर्जन आम, अमरूद व अन्य फलदार पौधे लगाए.
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि शंकर कुटरियार के सौजन्य से यह पहल सराहनीय है. पौधरोपण से मंदिर परिसर का पर्यावरण स्वच्छ और हराभरा रहेगा. वहीं मंदिर संस्थापक शंकर कुटरियार ने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन पौधरोपण का विशेष महत्व है, हर व्यक्ति को पर्व-त्योहार और शुभ अवसर पर पेड़ लगाने की परंपरा अपनानी चाहिए. उन्होंने बताया कि लगाए गए सभी पौधे उनकी स्वयं की नर्सरी में तैयार किए गए हैं. मौके पर सुधीर गुप्ता, गौतम पाठक, राजकुमार राम, दीपक गुप्ता सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले भरनो के चार युवा दुकानदारों को बेड़ो थाने में किया सम्मानित