पलामू में जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, अपर समाहर्ता ने शिकायतों पर किया गौर

By : News11 Bharat
पलामू में जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, अपर समाहर्ता ने शिकायतों पर किया गौर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू:जिले के अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं.जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन कब्जा,दोहरी जमाबंदी,म्यूटेशन सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आयी.

 जनता दरबार में आये फरियादी ने कहा-नहीं मिल रहा खून,डीपीआरओ ने ब्लड बैंक पहुंचकर किया रक्तदान

समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान बुधवार को एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया,जब एक व्यक्ति ने प्रशासन के समक्ष आवेदन देकर बताया कि उसे तत्काल A+ ब्लड की सख्त जरूरत है,लेकिन काफी प्रयास के बावजूद कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.इतना सुनते भर ही मौके पर मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर असीम ने उक्त फरियादी से कहा आप थोड़ा इंतज़ार करें,जनता दरबार खत्म होते ही मैं करूंगा आपको रक्तदान. जनता दरबार खत्म होने के पश्चात श्री असीम ने फरियादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे ब्लड बैंक पहुँचे,जहाँ उन्होंने फरियादी के लिए रक्तदान किया.

 रक्तदान महादान,सभी को करने की ज़रूरत:जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

रक्तदान करने के पश्चात श्री कुमार ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है,जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है.उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: घाघरा 18वें वार्षिक अधिवेशन नारी अबला नहीं, बदलाव की ताकत है - डीडीसी दिलेश्वर महतो

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया