बुढ़मू व ठाकुरगांव में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

बुढ़मू व ठाकुरगांव में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

बुढ़मू व ठाकुरगांव में शांति समिति की बैठक होली शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुढ़मू व ठाकुरगांव थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें संपन्न हुईं. बुढ़मू थाना में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. तारिक अनवर, उप प्रमुख हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, थाना प्रभारी नवीन कुमार, अधिवक्ता सरफराज अंसारी, मुखिया, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे.बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा अफवाहों से बचने पर जोर दिया गया. डीएसपी चौधरी व थाना प्रभारी ने कहा, "होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है." पुलिस ने हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न साझा करने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके.उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. ठाकुरगांव थाना में भी दर्जनों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण होली मनाने का एक स्वर में संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़ें: ए.के. सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता सम्पन्न

संबंधित सामग्री

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई