कोडरमा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध, हुड़दंगी बख्शे नहीं जायेंगे

By : News11 Bharat
कोडरमा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध, हुड़दंगी बख्शे नहीं जायेंगे

काशिफ अख्तर/न्यूज 11 भारत

कोडरमा/डेस्क:  कोडरमा में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोडरमा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की. इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने जिला स्तरीय शांति समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार के अश्लील गीत नहीं बजाए जाएंगे तथा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिना सहमति रंग लगाने, जबरन हुड़दंग करने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष *साजिद हुसैन लल्लू* ने कहा कि कोडरमा की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द से है. यहां सभी समुदाय मिलजुलकर पर्व मनाते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि शांति समिति के सक्रिय सदस्यों को अनावश्यक रूप से अशांति फैलाने वालों की सूची में न रखा जाए और उन्हें धारा 107 के नोटिस से मुक्त रखा जाए.

बैठक में मनोज कुमार झुन्नु ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जहां सरकारी शराब दुकानों को पर्व के दौरान बंद कर दिया जाता है, वहीं महुआ शराब खुलेआम बिकती है, जिससे नशे की हालत में लोग हुड़दंग करते हैं. उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बैठक में मुखिया उमा देवी, मुखिया अनीता देवी, सदानंद यादव, रमेश यादव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, एसआई धनेश्वर कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सभी वर्गों में समन्वय स्थापित करना रहा.

यह भी पढ़ें:  ठाकुरगांव बुढ़मू में सरहुल मिलन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार