किस्को थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
किस्को थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा. पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार किस्को थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर ने की.

बैठक में बीडीओ अरुण उरांव,किस्को सर्किल पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन तथा थाना प्रभारी मानस कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. 

एसडीपीओ वेदांत शंकर ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें. साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर विशेष नजर रखे जाने की बात कही.

बैठक में उपस्थित सभी समुदायों के गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया.

मौके पर नूरी अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी कुद्दूस अंसारी, सेक्रेटरी,मोहिबुल्लाह अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विनेश प्रसाद गुप्ता, सुरेश लोहरा अंजू देवी, मुनिया उरांव, राजकुमार, सुनील सहदेव, मेराज अंसारी, राजेंद्र यादव, कुंवर,सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कुकरू प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया