होली व रमजान को लेकर खलारी व मैक्लुस्कीगंज थानों में शांति समिति की बैठक

By : News11 Bharat
होली व रमजान को लेकर खलारी व मैक्लुस्कीगंज थानों में शांति समिति की बैठक

न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  माह-ए-रमजान और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को खलारी तथा मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, चिकित्सा प्रभारी डॉ. इरशाद सहित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

बैठक में अधिकारियों ने लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे, समन्वय और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया.

डीएसपी रामनारायण चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने शराब पीकर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा होली के दौरान डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई. अश्लील गीत बजाने पर भी सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई.

बैठक में जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने सर्वसम्मति से होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया.बैठक में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा,जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी,

 मायापुर पंचायत मुखिया पुष्पा खलखो, लपरा पंचायत मुखिया पुतुल देवी  विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, तनवीर आलम, अरुण चौरसिया, धीरेंद्र प्रसाद, विक्की सिंह, रॉबिन अक्का, किरण तिर्की, शत्रुंजय सिंह, अनिल कुमार पासवान, प्रवेश चौहान, प्रकाश कुमार, परवेज आलम, दीपमाला कुमारी, शीला कुमारी, इस्माइल अंसारी, विनीत कुमार, किशन उरांव, संजय कुमार गुप्ता, असलम अंसारी, सुदेश्वर ठाकुर, पृथ्वी सिंह, जहीर अंसारी, अमर गुप्ता, सतीश गंझू, शिव प्रसाद चौहान, सन्नी करमाली, इंदिरा तूरी, ललिता देवी, दीपशिखा देवी, ममता केसरी सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी