होली को लेकर चंदनकियारी थाने और भोजुडीह में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

By : News11 Bharat
होली को लेकर चंदनकियारी थाने और भोजुडीह में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ब्योमकेश मिश्र/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी थाना एंव भोजुडीह ओपी परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. चंदनकियारी थाना बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद ने की वही भोजुडीह ओपी में प्रखंड पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने की. उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाए. डीजे एवं अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

बिस सूत्रीय उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि होली के साथ रमजान का पाक महीना भी चल रहा है, ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें.

थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने युवाओं से सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया.इस अवसर पर अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी एवं उपस्थित गणमान्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित लोगों को भी पर्व की बधाई दी.बैठक में ओपी प्रभारी कुंदन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर ईचागढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार