ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी:दुर्गापूजा को लेकर भोजुडीह ओपी में शांति समिति की बैठक बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों,शांति समिति के सदस्यगण व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय ने कहा कि दुर्गापूजा सनातन धर्म का उत्कृष्ट त्योहार है. जिसे शांतिपूर्वक संपन्न कराने में दोनो समुदाय के लोगों का सहयोग अपेक्षित है. साथ ही इस दौरान पूजा समिति को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन भी करना होगा. कहा पूजा में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर प्रवेश व निकास द्वार नियमानुसार बनाए जाने के साथ ही पंडाल में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशमन यंत्र का होना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा सड़कजाम से बचाव के लिए वाहन पड़ाव का होने के साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही महिलाओं से छेड़खानी की घटना व असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए समिति द्वारा ही वोलेंटियरों की नियुक्ति कर इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देना है. ताकि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार, ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, बिस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मुखर्जी,सागर महथा समेत अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कुख्यात प्रिंस खान की रंगदारी के धंधे में घर की महिलाओं की भी इंट्री