मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लाइसेंस की हुई जांच

शांति समिति की बैठक

मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लाइसेंस की हुई जांच

बरवाडीह थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र राम अंचलाधिकारी लवकेश सिंह थाना प्रभारी अनुराग कुमार की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित लाइसेंस की हुई जांच 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र राम अंचलाधिकारी लवकेश सिंह थाना प्रभारी अनुराग कुमार की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं मुहर्रम ताजिया कमेटी के सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. उन्होंने मुहर्रम पर्व के दौरान जुलूस एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

इस दौरान ताजिया कमेटियों के लाइसेंस की जांच की गई. वहीं बिना लाइसेंस वाले कमेटियों की सूची तैयार की गई. प्रशासन की ओर से सभी कमेटियों को नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, जनरल खलीफा हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू, नयाब खलीफा अताहूल रहमान, अब्दुल मनान अंसारी, सुल्तान अहमद, शाहिद खान, मंसूर आलम, शुभानि मियां, आफताब आलम, झामुमो नेता अफजल अंसारी, गुलाम सरवर, रूबी मियां, मो. इस्माइल, अख्तर खान सहित मुहर्रम ताजिया कमेटी के लोग मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर दुमकाडंगाल गांव के समीप सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत रामगढ़ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

झारखंड

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत रामगढ़ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने और शत-प्रतिशत स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटलीकरण पर दिया गया जोर

मोहर्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

झारखंड

मोहर्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए BLA-2 का गठन, स्थानीय लोगों के अधिकारों की होगी रक्षा: अमित महतो 

झारखंड

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए BLA-2 का गठन, स्थानीय लोगों के अधिकारों की होगी रक्षा: अमित महतो 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की ओर से सोमवार को प्रेम वाटिका, सिल्ली में बीएलए (Booth Level Agent) की बैठक आयोजित की गई.

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.