ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं

यात्रियों को हो रही काफी परेशानी, पश्चिम बंगाल जाने वाले दैनिक यात्री विशेष रूप से प्रभावित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: मालदा डिवीजन के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी में पानी बढ़ने से तटबंध कट गया है. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए वहां मरम्मत का काम चल रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है.

 हावड़ा व मालदा की कई ट्रेनें रद्द हुईं. बुधवार को पाकुड़ से अप लाइन में रामपुरहाट गया पैसेंजर, बर्दवान साहिबगंज पैसेंजर, हावड़ा साहिबगंज एक्सप्रेस, रामपुरहाट साहिबगंज पैसेंजर रद्द रहीं. डाउन लाइन में साहिबगंज बर्दवान पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द की गईं. गया हावड़ा एक्सप्रेस का रूट बदला गया.

पाकुड़ जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों से लोग इलाज व अन्य कामों के लिए पश्चिम बंगाल जाते हैं. ट्रेनें रद्द होने से उन्हें टोटो और टेंपो से यात्रा करनी पड़ रही है. मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे ने बताया कि तटबंध कटाव के कारण यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, उपायुक्त व एसपी ने किया पूजा पंडालों का विस्तृत निरीक्षण

संबंधित सामग्री

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. 

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

कई राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और रुके काम गति पकड़ सकते हैं. जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.