मेदिनीनगर में भीषण आग से परशुराम जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

By : Vaibhaw Vikram
मेदिनीनगर में भीषण आग से परशुराम जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत  

पलामू/डेस्क: पलामू शहर के रांची रोड स्थित रेड़मा में गुरुवार की देर रात एक भीषण अग्निकांड में 'परशुराम जनरल स्टोर' नामक एक किराना दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना शुक्रवार रात लगभग 01:00 बजे की है, जिसकी सूचना दुकान मालिक नागेन्द्र पाण्डेय और स्थानीय लोगों को करीब 02:45 बजे मिली. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.

इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे दो डीप फ्रीज, दो सामान्य फ्रीज, राशन सामग्री, स्टेशनरी, बच्चों के खिलौने और कोल्ड ड्रिंक्स समेत लगभग 90 प्रतिशत सामान जल गया है, जिससे करीब 10 लाख रुपये की भारी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बगल में स्थित कार्यालयों और राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के दफ्तर सहित लगभग 15 लाख रुपये की अन्य संपत्ति सुरक्षित बच गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: चंदवा के माल्हन गांव में गजराज का आतंक, एक ग्रामीण की मौत
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई