न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं. कल तक जो बाते कयास में चल रही थी आज वह सच होता हुआ नजर आ रहा है. उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी राज्यसभा चुनाव में BJP को समर्थन देने वाले हैं. बीते शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन पर्चा खरीदा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, परिमल नाथवानी पहले भी राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
राजनीतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में परिमल नाथवानी की पकड़ काफी अच्छी है. उनकी राजनीति में फिर एक बार इंट्री काफी अहम मानी जा रही है. आज सुबह उनके झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा ने भी जोर पकड़ ली है कि भारतीय जनता पार्टी इनका समर्थन मिलने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में सनसनी: पिता बना हैवान, तीन मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट