पलामू के लाल और SAP जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

पलामू के लाल और SAP जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

पलामू के लाल और sap जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: ​पलामू जिले के बड़का गांव के रहने वाले और वर्तमान में रांची जिले में प्रतिनियुक्त सैप (SAP) के जवान मनोज पांडे की एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई. वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. बीती रात अपने पैतृक गांव बड़का गांव में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे डाल्टनगंज के श्री राम पथ स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे, तभी पोखरहा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

​आज पलामू पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. इस शोकपूर्ण अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और उनके साथियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. सलामी कार्यक्रम के दौरान परिचारी प्रवर सह पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी राजवार सर, सूबेदार जुरेंद्र शोए, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे और सचिव लालू उरांव मौजूद रहे.

इसके अलावा पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, रिटायर्ड आर्मी जवान बृजेश शुक्ला और पलामू पुलिस के कई जवानों ने शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम सलामी के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव बड़का गांव भेज दिया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जवान की इस आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानों पर लोगों की उमड़ी रही भीड़

संबंधित सामग्री

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

झारखंड

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

क्राइम

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-

बिहार

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सीमांचल को यूनियन टेरिटरी...'

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई