पलामू: पीएसए की पहल पर नेउरा में पनशाला का उद्घाटन, हर स्कूल द्वारा संचालित हो पनशाला: अविनाश वर्मा

पलामू: पीएसए की पहल पर नेउरा में पनशाला का उद्घाटन, हर स्कूल द्वारा संचालित हो पनशाला: अविनाश वर्मा

पलामू पीएसए की पहल पर नेउरा में पनशाला का उद्घाटन हर स्कूल द्वारा संचालित हो पनशाला अविनाश वर्मा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की पहल पर नेउरा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर आज ‘पनशाला’ का  उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार वर्मा द्वारा राहगीरों को गुड़ और पानी पिला कर किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य न केवल मानवता की मिसाल हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित करते हैं कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें उन्होंने इस वर्ष पुनः चैनपुर प्रखंड से एसोसिएशन के आग्रह पर पंशाला की शुरुआत करने के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि हर स्कूल के द्वारा पनशाला का संचालन किया जाना चाहिए.

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि गत सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में सभी इकाई के अध्यक्षों से जन सेवा हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया था जिसके निमित आज से इसकी शुरुआत की गई है.

उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के सचिव सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार, अजमल खान भुट्टो, सिकंदर आजम, रोशन कश्यप, मंजर हुसैन, स्थानीय जिला परिषद फजायल अहमद, सदर अब्दुल मोतालिब एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

विद्यालय प्राचार्या पूनम राज  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा.

इस कार्यक्रम में  रामप्रवेश सर, इम्तियाज अंसारी, बाबर सर, सुशील सर, मेराजुल सर, मौसम, सतीश, रितेश, नीरज सर, महफूज, मंजूर , अमित,याना भारती, दिव्या, प्रियंका, नेहा, संगीता, साहिन, शगुफ्ता, रानी, गुलनाज आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के पहाड़ बंगरू गांव निवासी समाजसेवी बांसुरी कुमार राय का निधन

संबंधित सामग्री

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश