पलामू: चार महीने के मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

चार महीने के मासूम की मौत

पलामू: चार महीने के मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुबिगहा गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया.

पलामू चार महीने के मासूम की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुबिगहा गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पुलिया पर बैठने को लेकर भड़के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर चार महीने के एक मासूम बच्चे की जान ले ली, जबकि उसके माता-पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते दो जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. गांव के अतुल पासवान और आनंद पासवान का पड़ोस के ही चितरंजन पासवान उर्फ शिवम के साथ घर के पास बनी पुलिया पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था. उस वक्त चितरंजन देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया. कुछ ही देर बाद वह अपने घर से धारदार बलुआ और फारसा लेकर आया और अतुल व आनंद के चाचा दीपक पासवान के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दीपक पासवान, उनकी पत्नी रूपा देवी और उनका चार महीने का बेटा प्रिंस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

​स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चार महीने के मासूम प्रिंस को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक और रूपा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच डाल्टनगंज रेफर किया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला और हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी चितरंजन कुमार उर्फ शिवम (29 वर्ष) और उसके पिता तुलसी पासवान (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी चितरंजन की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार बलुआ और फारसा भी बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद