आपूर्ति विभाग की योजनाओं की पलामू उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

By : News11 Bharat
आपूर्ति विभाग की योजनाओं की पलामू उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी,जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में राशन कार्ड डिजिटाइजेशन,एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न वितरण,ई-केवाईसी,लंबित आवेदनों,शिकायत निवारण एवं धान अधिप्राप्ति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. 

बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में कुल चार लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों के 15 लाख से अधिक सदस्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित हैं.उपायुक्त ने राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों  को निर्देश दिया कि नये राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने एवं अन्य लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

मार्च 2026 में एनएफएसए के तहत खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में लगभग 93 प्रतिशत लाभुकों तक खाद्यान्न वितरण किया गया.उपायुक्त ने शेष लाभुकों तक भी समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.

अप्रैल 2026 के लिए खाद्यान्न उठाव एवं डोर-स्टेप डिलीवरी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खाद्यान्न का उठाव लगभग 100 प्रतिशत किया गया है,जबकि डोर-स्टेप डिलीवरी की प्रगति लगभग 65 प्रतिशत रही.इस दौरान हुसैनाबाद डिपो से टैग्गड ब्लॉक की डोर-स्टेप डिलीवरी अपेक्षाकृत कम पाया गया.इस पर डीसी ने संबंधित एजीएम व एमओ से इस संबंध में जानकारी ली.उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने तथा शत-प्रतिशत लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिये.

बैठक में ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि वास्तविक लाभुकों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके.इस दौरान मनातू में सबसे कम लाभुकों का ही ई-केवाईसी कराये जाने की बात प्रकाश में आयी.डीसी ने संबंधित को इसमें तेज़ी लाने हेतु निर्देशित किया गया.वहीं छत्तरपुर में चना दाल वितरण की समीक्षा के दौरान कम वितरण होने संबंधी कारणों की जानकरी ली गयी. इसके अतिरिक्त सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना,चना दाल एवं नमक वितरण तथा अपात्र लाभुकों की पहचान और विलोपन की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित किया जाये.बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,सहायक गोदाम प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा के जुरिया सेमर टोली गांव में खेत से मवेशियों को घर लाने जा रहे युवक की वज्राघात से मौत

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया