भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर पलामू DC ने की बैठक, अनुपस्थित सिविल सर्जन व कृषि पदाधिकारी को शोकॉज

By : News11 Bharat
भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर पलामू DC ने की बैठक, अनुपस्थित सिविल सर्जन व कृषि पदाधिकारी को शोकॉज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर जिले के सभी अंचल अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी परियोजनाओं एवं संस्थानों की स्थापना हेतु लंबित भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गयी.इस दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास योजनाओं एवं जनहित परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो. उन्होंने लंबित मामलों में आ रही बाधाओं को आपसी समन्वय से शीघ्र दूर करने पर बल दिया.बैठक में 132/33 के.वी. पांकी ग्रिड स्टेशन स्थापना से संबंधित मामले की भी समीक्षा की गई.

इस दौरान उपायुक्त ने पांकी अंचल अधिकारी, अपर समाहर्ता एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से बैठकर मामले का शीघ्र समाधान निकालने का निर्देश दिया, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.इसके अलावा प्रमंडलीय स्तरीय हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना हेतु भूमि चयन पर भी चर्चा हुई.उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जीएलए कॉलेज के आसपास उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.बैठक में स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़े जमीन के मामले सिविल सर्जन एवं कृषि पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण रिव्यू नहीं हो पाया. इस पर उपयुक्त ने बगैर सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहने पर दोनों पदाधिकारी को शोकॉज करने की बात कही.बैठक में अस्पताल विस्तार, साइंस सेंटर, आवासीय भवन, एफएसटीपी प्लांट, एग्रो प्रोसेसिंग हब समेत विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता एवं हस्तांतरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा सभी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.मौके पर पुलिस अधीक्षक,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता समेत अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: यूसिल कॉलोनी गेट जादूगोड़ा मुख्य सड़क से  रियल गेट तक साफ-सफाई का जिम्मा मुखी समाज विकास समिति को सौंपा गया

संबंधित सामग्री

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.