न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़ियां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है जिसमें आपसी विवाद के बाद युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
युवती का शव गांव में बरामद हुआ जबकि युवक का शव करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: कोयला सिंडिकेट मामले में ED ने चिन्मय मंडल और किरण खां समेत 5 के खिलाफ दायर की चार्जशीट