बहरागोड़ा के कसाफलिया में शिव चतुर्दशी पर पाता नाच सह मेले का आयोजन

बहरागोड़ा के कसाफलिया में शिव चतुर्दशी पर पाता नाच सह मेले का आयोजन

बहरागोड़ा के कसाफलिया में शिव चतुर्दशी पर पाता नाच सह मेले का आयोजन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के कसाफलिया गांव में शिव चतुर्दशी पाता कमेटी की ओर से एक दिवसीय पाता नाच सह मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली. इस अवसर पर आदिम चिरगाल रसिका गाड़ल, लाघना चिंगड़ा टीम ने आकर्षक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया. पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर आधारित प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उनके अलावा झामुमो नेता गुरुचरण मंडी उपस्थित हुए. उनके पहुंचने पर कमेटी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पाता कमेटी एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वे इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं और अपनी परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने में महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम के दौरान कमेटी के बासुदेव किस्कू, भागमात हेंब्रम, मानसिंह मुर्मू, दिनेश हांसदा, अमपा मुर्मू, शुक्ररा मुर्मू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: विधायक सोनाराम सिंकु पंहुचे चक्रधरपुर, बोले- इस बार जनता का आशीर्वाद अनुप्रिया सोय को मिलेगा
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त