भुरकुंडा के डाड़ी प्रखंड के रोयांग में रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता सह जितिया मेला का आयोजन

झूमर सह जितिया पर्व झारखंड की संस्कृति है -बालेश्वर पटेल

By : Admin
भुरकुंडा के डाड़ी प्रखंड के रोयांग में रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता सह जितिया मेला का आयोजन

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  डाड़ी प्रखंड के रोयांग में रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता सह जितिया मेला का फुटबॉल मैदान लरैवा टांड पर आयोजित किया गया. जिसमें 11 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें सभी टीमों ने अपने अपने प्रतिभा झारखंड की संस्कृति के बारे में दिखाया गया. जिसमें प्रथम स्थान चानो किया जबकि द्वितीय स्थान तिलैया रही व तृतीय स्थान कोदवे नीच टोला ने किया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समिति के सदस्यों द्वारा बेज, बुकें एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया.

अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को बकरा देकर पुरस्कृत किया गया जबकि अन्य आठ टीमें बड़की डुंडी,रिकवा,हेन्देगडा,होसीर, खपिया,तोयरा,रोयांग,बसाडीह टीम को सांत्वना पुरस्कार मुर्गा देकर पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि रजिस्टर झारखंड सरकार बालेश्वर पटेल ने कहा कि झूमर प्रतियोगिता सह जितिया मेला रोयांग में आयोजित कर झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है जो झारखंड के लिए अच्छा संकेत है.और सभी झूमर टीमों को भी अच्छा संस्कृति दिखाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये. सभी विशिष्ट अतिथियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रोयांग फुटबॉल मैदान पर रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता सह जितिया मेला का आयोजन बहुत ही अच्छा किया गया और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग झारखंड की संस्कृति बचाने का कार्य कर रहे है.

विशिष्ट अतिथि डाड़ी ज़िप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया उमेश करमाली, अधिवक्ता शिवप्रसाद महतो, समाज सेवी सह शिक्षा विद् कुमेश्वर महतो, समाज सेवी दशरथ प्रसाद महतो, युवा नेता कपिल देव महतो, पंचायत समिति सदस्य कीनिया देवी, राजकिशोर महतो,पवन साहु, सेवालाल महतो, सम्मानित निर्णायक मंडली टीम लालधन महतो, नंदकुमार महतो, संजय राम,सिकेंद्र महतो अध्यक्ष गुलचंद महतो, सचिव भुनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार महतो, संरक्षक मिठू महतो, कालेश्वर महतो, राजू महतो, प्रेमनाथ महतो, जानकी महतो, बृजनंदन महतो, उपाध्यक्ष पुनित महतो, सहसचिव सुनिल, कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष दिलीप महतो,समाज सेवी केतर महतो, बिहारी महतो ,नरेश महतो,कमल कुमार महतो, ठाकुर दास महतो, रंजीत कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, दशरथ कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, ओमप्रकाश महतो, राजकुमार,मनिष,लक्ष्मण,बालदेव महतो,बासुलाल, गणेश, मनोज कुमार महतो,कमलेश कुमार,जयनाथ महतो, कुलेश्वर कुमार,अर्जन महतो,रामु पाहन, हरिशंकर,राज, मुखलाल महतो,फुलचंद, एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय सभागार में पलामू सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और दिशा की बैठक*

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई