ऑपरेशन यात्री सेवा: जपला रेलवे स्टेशन पर RPF ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बीमार ...

ऑपरेशन यात्री सेवा: जपला रेलवे स्टेशन पर RPF ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बीमार बुजुर्ग को ट्रेन में कराया सफर

ऑपरेशन यात्री सेवा जपला रेलवे स्टेशन पर rpf ने पेश की इंसानियत की मिसाल बीमार बुजुर्ग को ट्रेन में कराया सफर

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
भारतीय रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इन दिनों न सिर्फ रेल संपत्तियों और यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद है, बल्कि 'ऑपरेशन यात्री सेवा' के तहत मानवीय संवेदनाओं की एक नई मिसाल भी पेश कर रही है. ऐसा ही एक सराहनीय मामला रविवार को जपला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां आरपीएफ की तत्परता के कारण एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग यात्री सुरक्षित अपनी मंजिल के लिए रवाना हो सके. ​जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग अवध प्रसाद काफी बीमार थे. उन्हें इलाज या किसी अन्य जरूरी कार्य के लिए सफर करना था, लेकिन शारीरिक रूप से अत्यंत लाचार होने के कारण वे चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे.

इस बात की जानकारी जैसे ही जपला रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को मिली, आरपीएफ की टीम तुरंत हरकत में आई. जपला पोस्ट के उपनिरीक्षक कार्तिक बिंझा ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. आरपीएफ टीम ने तुरंत स्ट्रेचर की व्यवस्था की और बीमार बुजुर्ग अवध प्रसाद को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उस पर लिटाकर ​गाड़ी संख्या 53611 में सुरक्षित चढ़ाया. ​प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ और ट्रेन के सीमित ठहराव के बीच आरपीएफ जवानों ने सूझबूझ का परिचय दिया. जैसे ही गाड़ी संख्या 53611 जपला स्टेशन पर आकर रुकी, एसआई कार्तिक बिंझा और उनके स्टाफ ने स्ट्रेचर को उठाकर बेहद सावधानीपूर्वक बुजुर्ग यात्री को ट्रेन के कोच के भीतर तक पहुंचाया और उन्हें उनकी सीट पर सुरक्षित बिठाया.

बीमार बुजुर्ग के साथ यात्रा कर रहे उनके परिजनों ने आरपीएफ के इस सेवा भाव को देखकर जवानों का सहृदय आभार व्यक्त किया. वहीं, प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी रेलवे सुरक्षा बल के इस कार्य की प्रशंसा की. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि 'ऑपरेशन यात्री सेवा' का मुख्य उद्देश्य ही रेल सफर के दौरान जरूरतमंदों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार यात्रियों की हर संभव मदद करना है. सुरक्षा बल यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में नकली बेसन से बन रहे थे बूंदी के लड्डू, गढ़वा में SDM की छापामारी तो हुई बड़ा खुलासा

संबंधित सामग्री

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी