गोमिया में स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गोमिया में स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गोमिया में स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राज वर्मा/न्यूज 11 भारत

गोमिया/डेस्क: गोमिया के स्वांग स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सरकारी शिक्षकों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े एवं बीडीओ महादेव कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. इस कार्यशाला में शिक्षकों को कहा गया कि नई शिक्षा नीति में छात्रों को सभी स्तरों पर शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच उपलब्ध कराने का प्रावधान है. जिसके तहत सभी बच्चों का नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है.

हाल के वर्षों में समग्र शिक्षा और निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के माध्यम से राज्य के प्रारंभिक शिक्षा में सार्वभौमिक नामांकन प्राप्त करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद ऊपरी कक्षाओं के छात्रों के ठहराव को बनाए रखने में अभी भी चुनौती है. 2030 तक सभी बच्चों को प्राथमिक से माधमिक स्तर तक सौ प्रतिशत नामांकन प्राप्त करना लक्ष्य है. इसलिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बच्चों को जल्द से जल्द शैक्षणिक क्षेत्र में वापस लाना और छात्रों को ड्रॉप आउट से रोकना है. इसके लिए शिक्षकों को निर्धारित गाइडलाइन के तहत कार्य कर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा. 

कार्यशाला में शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी स्कूल रुआर कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया. इस दौरान मौके पर बीआरसी इकबाल अतहर वारशी सहित शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी एवं प्रखंड के सभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गावां में बाल विवाह की रोकथाम और लू से बचाव पर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

झारखंड

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

झारखंड

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

झारखंड

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये