लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

लाइसेंस शिविर

लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

शिविर की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर 254 लोगों को मिला लाभ

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में लर्निंग लाइसेंस बनाने के विशेष अभियान के तहत सोमवार को बरवाडीह प्रखंड के केड पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 254 लोगों का लर्निंग लाइसेंस (एलएल) बनाया गया, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही परिवहन विभाग की सुविधा उपलब्ध हो सकी.शिविर की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुखियाओं ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

विभाग की ओर से पंचायत सचिवों एवं मुखियाओं को ऐसे शिविरों में अधिकाधिक लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन कानून तथा गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) योजना के प्रति लोगों को जागरूक करना है.शिविर के तकनीकी एवं प्रशासनिक संचालन में जिला परिवहन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार सिन्हा, दिनेश लोहरा एवं अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: बचरा श्रमिक क्लब में कॉलोनीवासियों व खिलाड़ियों की बैठक, खेल मैदान, ओपन जिम और पार्क की मरम्मत की उठी मांग

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल के साथ सम्मानित किया गया

मंगरदाहा घाटी में छरी लदे फर्जी चालान वाले ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

झारखंड

मंगरदाहा घाटी में छरी लदे फर्जी चालान वाले ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

हेरफेर और फर्जीवाड़े का शक होते ही अंचलाधिकारी ने बिना देर किए ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले किया

विधायक सविता महतो ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक में 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का किया मांग

झारखंड

विधायक सविता महतो ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक में 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का किया मांग

सभी पुनर्वास स्थलों को विकसित व विस्थापितों का आय, जाती एवं आवासीय प्रमाणपत्र निर्गत करने का दिए निर्देश

कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, रांची में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

झारखंड

कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, रांची में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

JPSC पर कांग्रेस की चुप्पी के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

झारखंड

रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

आनन-फानन में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया