प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शैलपुत्री फाउंडेशन भरनो की ओर से “शैलपुत्री नारी शक्ति सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया.समारोह में गुमला, लोहरदगा,सिमडेगा,रांची और खूंटी जिले से पहुंचीं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारंपरिक वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत शैलपुत्री फाउंडेशन स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई.अतिथियों का झारखंडी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया.मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उन्हें जागरूक करने की दिशा में शैलपुत्री फाउंडेशन की पहल सराहनीय है.मौके पर प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने कहा कि भरनो क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान में इस तरह का बड़ा आयोजन पहली बार हुआ है.उन्होंने कहा कि शैलपुत्री फाउंडेशन महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है और ऐसे कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.
मौके पर शैलपुत्री फाउंडेशन के निदेशक विनय कुमार केसरी,दक्षिणी भरनो पंचायत की मुखिया ललिता देवी,स्टेट ट्रेनर रमाकांत सिंह,अधिवक्ता विमला लोहा,प्रिया केरकेट्टा,अनिमा बड़ा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी विचारों को रखा.समारोह में आरती सिंह, मीणा देवी,समीना तिर्की,मंजुलता देवी,दशमी,संजू देवी, किरण कुमारी,कविता कुमारी,पूजा देवी,अर्चना सिंह,काजल सिंह,नीलू परवीन,अनुपम उरांव, मनी देवी,मनीषा कुमारी,सुषमा कुमारी,विमला लोहार, देवंती कुमारी,खुशबू रानी केसरी,सुमति देवी,सुनीता केसरी,रश्मि बड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में महिलाएं,ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: अज्ञात गाड़ी की टक्कर से दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद करना पड़ा रेफर