धारकिरो में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने म...

धारकिरो में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

धारकिरो  में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क:  धनबाद जिला के धारकिरो  में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री कन्हैया द्विवेदी जी महाराज, वाराणसी के श्रीमुख से भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की दिव्य कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया.

आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में बताया कि जब-जब धर्म की रक्षा और भक्तों की रक्षा के लिए आवश्यकता होती है, तब-तब भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं. हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से पीड़ित भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान ने नरसिंह अवतार धारण किया और दुष्ट का अंत कर धर्म की स्थापना की. कथा के दौरान आचार्य जी ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती. भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उपस्थित रहते हैं.

कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भगवान नरसिंह की मनमोहक और भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. झांकी में भगवान नरसिंह का प्रकट होना और हिरण्यकश्यप का वध का दृश्य अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया. इस दिव्य झांकी को नवीन गुप्ता झांकी वाले, कतरास के द्वारा सुंदर और जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है.

झांकी की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि श्रद्धालु जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया. “नरसिंह भगवान की जय” और “भक्त प्रह्लाद की जय” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से भी माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

इस पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हरिनाम संकीर्तन मंडल, धारकिरो धनबाद के तत्वावधान में किया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न दिव्य प्रसंगों का वर्णन तथा भव्य झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी.

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं. आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला

संबंधित सामग्री

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

झारखंड

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

झारखंड

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला

झारखंड

चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला