झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर बरवाडीह में 150 अबुआ आवासों में हुआ गृहप्रवेश

गृह प्रवेश के बाद लाभुकों के चेहरों पर दिखी खुशी

By : News11 Bharat
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर बरवाडीह में 150 अबुआ आवासों में हुआ गृहप्रवेश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड राज्य के रजत दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रखंड में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास , जन मन आवास, अंबेडकर आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम  प्रखंड के सभी पंचायत में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र  15 पंचायत में संचालित आवास योजना के डेढ़ सौ आवासों का पूरे विधि विधान से गृह प्रवेश कराया गया. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पांच अबुआ आवास योजना का विधिवत्त गृह प्रवेश जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के साथ विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू मुखिया कालो देवी पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार  के द्वारा लाभुक के साथ मिलकर विधिवत रूप से किया गया. वही इसके अलावा खुरा पंचायत में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी  और मुखिया जितेंद्र सिंह के द्वारा आवास योजना का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया. 

आवास योजना के उद्घाटन किए जाने को लेकर जिला परिषद संतोषी शेखर ने कहा कि राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सरकार के माध्यम से जरूरतमंदों को आवास की बड़ी सौगात गृह प्रवेश के माध्यम से दी गई है जो मिल का पत्थर साबित होगा.

मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह ने कहा कि  सरकार आवास योजना के माध्यम से हर जरूरतमंद को पक्के का मकान उपलब्ध करवा रही है जिसमे अबुआ आवास योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है राज्य के 25 वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है. कार्यक्रम के दौरान मौके पर  सांसद प्रतिनिधि दीपक राज आवास सवननायक शिव प्रसाद यादव, पंचायत समन्वयक आनंद प्रसाद  क्रिस्टीना, मनीष राज वेदानंद मिश्र शिशुपाल उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: धान पेराई करने के दौरान एक थ्रेसर मशीन में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई